रात के डेढ़ बजे बजी घंटी सुबह बन गए तिवारी जी मंत्री, जानिए पूरी खबर
पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई टीम तैयार हो गई. एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. इसमें बीजेपी कोटे से 15 और जेडीयू कोटे से 13 नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. इसके अलावा सहयोगी दलों के नेताओं को भी जगह दी गई है.
पटनाः पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई टीम तैयार हो गई. एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. इसमें बीजेपी कोटे से 15 और जेडीयू कोटे से 13 नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. इसके अलावा सहयोगी दलों के नेताओं को भी जगह दी गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. नए मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को मौका मिला है, जबकि सामाजिक और जातीय संतुलन साधने पर भी विशेष जोर दिया गया है.मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मिथलेश तिवारी ने सबसे पहले एनबीसी24 से की बात की उन्होंने बताया कि भाजपा में 36 साल की कड़ी मेहनत का फल मिला है। पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा का टिकट दिया।
पार्टी में रहकर पार्टी में रहते हुए दिन रात काम किया। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर कार्यकर्ता को लेकर चलती है। उन्होंने भाजपा के सभी बड़े नेता का धन्यवाद देेते हुए कहा कि टीम सम्राट बनकर तैयार हो जो पूरे बिहार को विकसीत राज्य बनाएगी।
उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि रात एक बजे पार्टी की तरफ से फोन आया कि कल आपको मंत्री पद की शपथ लेनी है। इस बीच उन्होंने तमाम विधानसभा क्षेत्र की जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि मुझे पूरा बिहार देखना है। वहीं विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाना है तो सरकार का साथ देना होगा। पटना से एनबीसी 24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।